प्रतिबंधों की धमकी से नहीं डरते, तालेबान का अमरीका को जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122210-प्रतिबंधों_की_धमकी_से_नहीं_डरते_तालेबान_का_अमरीका_को_जवाब
अमरीका की ओर से प्रतिबंधों की धमकी पर तालेबान ने कहा है कि वे प्रतिबंधों से नहीं डरते।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०२३ १७:१५ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंधों की धमकी से नहीं डरते, तालेबान का अमरीका को जवाब

अमरीका की ओर से प्रतिबंधों की धमकी पर तालेबान ने कहा है कि वे प्रतिबंधों से नहीं डरते।

तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि देशों पर दबाव बनाने और प्रतिबंध लगाने का ज़माना गुज़र चुका है।

अमरीका की ओर से काबुल पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर तालेबान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि डराने-धमकाने का दौर गुज़र चुका है।  इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलेगा।  तालेबान नेता ने कहा कि दबाव और प्रतिबंध कोई समाधान नहीं है बल्कि इससे मामला उलझता है। 

उन्होंने कहा कि केवल वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान होता है शक्ति या बल से नहीं।   मुजाहिद के अनुसार अमरीकी अधिकारियों ने जो रास्ता चुना है वह ठीक नहीं है।  हमको वार्ता के माध्यम से ही मुश्किलों का हल निकालना चाहिए। 

मेक काल ने दो दिन पहले अमरीकी विदेशमंत्री को पत्र भेजकर कहा था कि बाइडेन की सरकार को तालेबान के विरुद्ध कोई कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के बारे में तालेबान के व्यवहार के प्रति मौन धारण कर रखा है।  तालेबान ने लड़कियों की पढ़ाई पर जो रोक लगाई है उसके लिए काबुल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

याद रहे कि तालेबान की ओर से अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा पर पाबंदी को लेकर पश्चिम विशेषकर अमरीका ने तालेबान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए थे जिसका प्रभाव अफ़ग़ानिस्तान की जनता पर देखने में आया था। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें