चीन ने तैयार कि 224 अरब डालर का रक्षा बजट
अमरीका के साथ बढ़ते तनाव के दृष्टिगत चीन ने 2023 के लिए अपने रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत वृद्धि की है।
रोएटर्ज़ के अनुसार चीन ने सन 2023 के लिए अपने रक्षा बजट के लिए 224 अरब डालर विशेष किये हैं।
बताया जा रहा है कि चीन ने अपने पिछले रक्षा बजट में इस बार सात दश्मलव दो प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इस प्रकार से उसका वर्तमान रक्षा बजट बढ़कर 1550 अरब यूआन अर्थात 224 अरब डालर हो चुका है।
अमरीका के बाद चीन का रक्षा बजट, दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। नेश्नल पीपल्स कांग्रेस एनपीपी के उद्घाटन सत्र में चीन के वर्तमान प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कहा कि चीन की सेना को सैन्य क्षमताएं और सैन्य अभियान बढाने चाहिए।
अमरीका ने सन 2023 के लिए अपना 816 अरब डालर का रक्षा बजट पेश किया था। अभी हाल में चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा था कि अमरीका पूरे विश्व के लिए गंभीर परमाणु ख़तरा है। इस बयान में कहा गया था कि चीन के ख़तरे की थ्योरी पेश करके अमरीका, अपने परमाणु शस्त्रागार को विकसित करने के चक्कर में है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए