पूर्व अमरीकी अधिकारी ने सरकार को आईना दिखा दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122294-पूर्व_अमरीकी_अधिकारी_ने_सरकार_को_आईना_दिखा_दिया
ट्रम्प प्रशासन में युद्धमंत्री के सलाहकार रह चुके मैकग्रेगर ने कहा है कि युद्ध में यूक्रेन की हार की स्थिति में अमरीका यूक्रेन के राष्ट्रपति को आसानी से भूल जाएगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०८, २०२३ १२:४१ Asia/Kolkata
  • पूर्व अमरीकी अधिकारी ने सरकार को आईना दिखा दिया

ट्रम्प प्रशासन में युद्धमंत्री के सलाहकार रह चुके मैकग्रेगर ने कहा है कि युद्ध में यूक्रेन की हार की स्थिति में अमरीका यूक्रेन के राष्ट्रपति को आसानी से भूल जाएगा।

अमरीका के पूर्व सलाहकार मैकग्रेगर ने इस तथ्य की ओर इशारा किया कि युद्ध में हार की स्थिति में यूक्रेन के राष्ट्रपति को संयुक्त राज्य अमरीका द्वारा भुला दिया जाएगा, कहा कि वियतनाम युद्ध में भी यही स्थिति देखी गई थी।

पेंटागन के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमरीका के बारे में विश्व जनमत की मानसिकता पूरी तरह से बदल गई है। यूक्रेन में युद्ध के भविष्य के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस युद्ध में रूस की जीत के बाद यूक्रेन की सशस्त्र सेना पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी और इसके परिणामस्वरूप नैटो पूरी तरह बिखर जाएगा क्योंकि अंत में यूरोपीय लोगों को समझ में आ जाएगा कि अमेरिका ने उन पर युद्ध थोपा था।

ज्ञात रहे कि यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के बाद से पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करते रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप यह युद्ध धीरे-धीरे रूस और पश्चिमी देशों के बीच युद्ध बनता जा रहा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें