झील के ऊपर दो विमान टकराए, कई लोगों की दर्दनाक मौत
अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में झील के ऊपर दो विमान टकरा गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विंटर हेवन स्थित लेक हार्टरिज के ऊपर यह हादसा हुआ, जहां एक पाइपर जे-3 क्यूब सीप्लेन और चेरोकी पाइपर 161 फिक्स्ड-विंग विमान टकरा गए।
बचाव कर्मियों के अनुसार जहां एक विमान लगभग 21 फीट पानी के नीचे डूब गया वहीं, दूसरा आंशिक रूप से जलमग्न था। बचावकर्मियों ने विमानों से चार शव निकाले। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय विमानन प्रशासन इस बात की जांच करेंगे कि दोनों विमानों के आपस में टकराने की वजह क्या थी।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झील के ऊपर आसमान में दो प्लेन आपस में टकराकर पानी में समा गए। एक प्लेन पानी में सात मीटर नीचे पहुंच गया, जबकि दूसरे की पूछ पानी के ऊपर दिख रही थी।
प्लेन जब आपस में टकराए तब जोरदार धमाका हुआ। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति का शव ही बरामद कर पाई। पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन तत्काल शुरू नहीं कराया जा सका। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें