हैमबर्ग में गोलीबारी में 6 की मौत कई घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122342-हैमबर्ग_में_गोलीबारी_में_6_की_मौत_कई_घायल
जर्मनी के हैमबर्ग नगर में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 6 लोग मारे गए। इस घटना में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १०, २०२३ ०८:४० Asia/Kolkata
  • हैमबर्ग में गोलीबारी में 6 की मौत कई घायल

जर्मनी के हैमबर्ग नगर में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 6 लोग मारे गए। इस घटना में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जर्मनी की पुलिस का कहना है कि एक इमारत में गोलीबारी की घटना हेमबर्ग नगर के ग्रोस बोस्ट्रेल क्षेत्र में घटी।  यह घटना गुरूवार रात की है। 

बताया जा रहा है कि आक्रमणकारी ने कई मिनट तक लगातार गोलीबारी की।  फाएरिंग की जानकारी के बाद जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उसको वहां पर गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी।  घटना स्थल पर एक शव मिला है जिसके बारे में यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है कि यह आक्रमणकारी का हो।  फिलहाल हमले के कारण के बारे में कुछ पता नहीं चला है। 

पुलिस का यह कहना है कि एक धार्मिक स्थल पर गोलीबारी के कारण कुछ लोगों के मारे जाने की संभावना है।  हालांकि पुलिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।  जो लोग मारे गए हैं उनके शवों पर गोलियों के निशान हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें