निर्णायक युद्ध के लिए तैयार हो जाओ, किम जुंगऊन का आह्वान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122358-निर्णायक_युद्ध_के_लिए_तैयार_हो_जाओ_किम_जुंगऊन_का_आह्वान
उत्तरी कोरिया के नेता ने इस देश की सेना से व्यापक युद्ध के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०२३ ११:२० Asia/Kolkata
  • निर्णायक युद्ध के लिए तैयार हो जाओ, किम जुंगऊन का आह्वान

उत्तरी कोरिया के नेता ने इस देश की सेना से व्यापक युद्ध के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार इस देश के नेता किम जुंगऊन ने शुक्रवार को उत्तरी कोरिया की सेना को आदेश दिया है कि वह एक निर्णायक युद्ध के लिए अपने सैन्य अभ्यास तेज़ कर दे। 

उन्होंने एक परीक्षण के निरीक्षण के बाद सेना के लिए यह आदेश जारी किया।  उत्तरी कोरिया की ओर से यह एलान किया जा चुका है कि अमरीका और उसके क्षेत्रीय घटकों की चुनौतियों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से क्षेत्र में सैन्य संतुलन का बनाए रखना बहुत ज़रूरी है।  इसी विषय के दृष्टिगत उत्तरी कोरिया की सेना अपनी सैन्य क्षमताओं को निरंतर बढाने के प्रयास कर रही है। 

दक्षिणी कोरिया और अमरीका के आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास के दृष्टिगत उत्तरी कोरिया ने गुरूवार को इस देश के नेता और उनकी बहन की उपस्थति में कम दूरी की मारक क्षमता वाले बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।  अमरीका तथा दक्षिणी कोरिया का दस दिनों का संयुक्त सैन्य अभ्यास सोमवार से आरंभ होने जा रहा है।  हालांकि इस बारे में उत्तरी कोरिया की ओर से पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है।

उधर अमरीका, जापान और दक्षिणी कोरिया लंबे समय से उत्तरी कोरिया की ओर से किये जाने वाले मिसाइल परीक्षणों का विरोध करते आए हैं।  उत्तरी कोरिया के इसी काम की आड़ में वे संयुक्त सैन्य अभ्यास करते रहते हैं जिसको उत्तरी कोरिया उकसावे वाली कार्यवाही की संज्ञा देता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें