सियोल में हुए अमरीका विरोधी प्रदर्शन
दक्षिणी कोरिया के हज़ारों लोगों ने इस देश की राजधानी में अमरीका के विरोध में प्रदर्शन किये।
कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका और दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के आरंभ होने के साथ ही इस देश के लोगों ने सियोल में राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किये।
इसी बीच उत्तरी कोरिया के विदेश उपमंत्री किम सून क्यूंग ने कोरिया प्रायःद्वीप में किये जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विश्व समुदाय से इसपर प्रभावी प्रतिक्रिया देने की मांग की है। हालांकि अमरीका और दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से दक्षिण कोरिया की जनता ने अप्रसन्नता जताई है किंतु इस संबन्ध में इस देश के राष्ट्रपति का कहना है कि अमरीका के साथ सैन्य संबन्ध बढ़ाकर उत्तरी कोरिया की परमाणु एवं मिसाइल धमकियों का मुक़ाबला किया जा सकता है। उत्तरी कोरिया ने इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को युद्ध की संज्ञा दी है।
अमरीका और दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास का विरोध करते हुए उत्तरी कोरिया ने गुरूवार को येलो सी में मिसाइल का परीक्षण किया था। इससे एक सप्ताह पहले उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन ने समग्र युद्ध के लिए अपने देश की सेना को तैयार रहने का आदेश दिया था।
राजनीतिक टीकाकारों का कहना है कि अमरीका और उत्तरी कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर उत्तरी कोरिया की ओर से बहुत ही गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त की जा सकती है। याद रहे कि पिछले सात दशकों अर्थात सत्ता वर्षों से उत्तरी और दक्षिणी कोरिया तनावपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए