दो बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122476-दो_बैलेस्टिक_मिसाइलों_का_परीक्षण_किया
दक्षिण कोरिया की सेना ने एक विज्ञप्ति जारी करके एलान किया है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी के मार करने वाले दो बैलेस्टिक मिसाइलों का पूर्वी समुद्र की ओर परिक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०२३ ०७:४७ Asia/Kolkata
  • दो बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया की सेना ने एक विज्ञप्ति जारी करके एलान किया है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी के मार करने वाले दो बैलेस्टिक मिसाइलों का पूर्वी समुद्र की ओर परिक्षण किया है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी एशिया के संचार माध्यमों ने आज मंगलवार की सुबह यह बताया है कि उत्तर कोरिया की सेना ने एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जबकि दक्षिण कोरिया की सेना ने अपनी विज्ञप्ति में बताया है कि प्यूंगयांग के सैनिकों ने कम दूरी तक मार करने वाली दो बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार यह परीक्षण इसके एक दिन बाद हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने 11 दिवसीय सैन्य अभ्यास आरंभ किया है। उत्तर कोरिया की सेना ने भी घोषणा की है कि दो क्रूज़ मिसाइलों को एक पनडुब्बी के माध्यम से परीक्षण के लिए फायर किया गया।

इससे पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी और कहा था कि जब तब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की भड़ाऊ कार्यवाहियां जारी रहेंगी तब तक उत्तर कोरिया का परीक्षण भी जारी रहेगा।

जानकार हल्कों का मानना है कि कोरिया प्रायद्वीप में तनाव का मूल कारण अमेरिका की भड़काऊ कार्यवाहियां हैं और अमेरिका कोरिया प्रायद्वीप में अपनी भड़काऊ कार्यवाहियां बंद कर दे तो कोरिया प्रायद्वीप में शांति स्थापित हो जायेगी परंतु अमेरिकी अधिकारी यह दिखाने व बताने का प्रयास करते हैं कि कोरिया प्रायद्वीप में संकट की वजह उत्तर कोरिया है जबकि वास्तविकता इससे पूरी तरह भिन्न है।

नोटः यह व्यक्तिगत विचार हैं। पार्सटूडे का इनसे सहमत होना ज़रूरी नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें