उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की दक्षिणी कोरिया ने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122532-उत्तरी_कोरिया_के_मिसाइल_परीक्षण_की_पुष्टि_की_दक्षिणी_कोरिया_ने
दक्षिणी कोरिया का कहना है कि उत्तरी कोरिया ने लंबी दूरी का एक मिसाइल लांच किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०२३ ०७:२५ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की दक्षिणी कोरिया ने

दक्षिणी कोरिया का कहना है कि उत्तरी कोरिया ने लंबी दूरी का एक मिसाइल लांच किया है।

दक्षिणी कोरिया की संयुक्त सैन्य कमान की ओर से घोषणा की गई हैं कि उत्तरी कोरिया ने आज गुरूवार की सुबह लंबी दूरी की मारक क्षमता वाला बैलिस्टिक मिसाइल लांच किया है।  बयान के अनुसार यह मिसाइल आज कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से लांच किया गया। 

इसी बीच जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उत्तरी कोरिया की ओर से लांच किये गए मिसाइल ने एक हज़ार किलोमीटर का रास्ता तै किया।  उत्तरी कोरिया के मिसाइल लांच करने पर अपनी प्रतिक्रिया में जापान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक आहूत की है।  उधर दक्षिणी कोरिया में भी इसी प्रकार की बैठक बुलाई गई है।

अमरीका और दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास, उत्तरी कोरिया के क्रोध का कारण बने हैं।  पियुंगयांग इन सैन्य अभ्यास को युद्ध की घोषणा के रूप में देखता है।  पिछले सप्ताह उत्तरी कोरिया के नेता किम जांग ऊन ने अपने देश की सेना से वास्तविक युद्ध के लिए तैयार रहने का आह्वान किया था। 

आज के मिसाइल लांच से पहले उत्तरी कोरिया ने 18 फरवरी को लंबी दूरी के मिसाइल का परीक्षण किया था।  बतााय जा रहा है कि इस वर्ष अबतक उत्तरी कोरिया की ओर से लगभग चार बैलिस्टिक मिसाइलों को लांच किया जा चुका है।  याद रहे कि पिछले सात दशकों से उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच तनाव चला आ रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें