ईरान-सऊदी अरब संबंध, पाकिस्तान का दावा, अहम किरदार अदा किया
पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने ईरान और सऊदी अरब के बीच संबंधों की बहाली के समझौते में सुविधा पहुंचाने की भूमिका अदा की है।
पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़हरा ब्लोच ने इस्लामाबाद में साप्ताहिक प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि पाकिस्तान ने ईरान और सऊदी अरब के बीच कूटनयिक संबंधों की बहाली का स्वागत किया है और इस एतेहासिक समझौते को कराने में चीन के तत्वदर्शी नेतृत्वव की सराहना की है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह कूटनयिक प्रगति क्षेत्र और इससे बाहर शांति और स्थिरता में मददगार साबित होगी।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सऊदी अरब और ईरान के बीच कूटनयिक संबंध सामान्य होने से क्षेत्रीय सहयोग और समन्वय का नमूना निर्धारित होगा।
विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के विदेशमंत्रियों की पहली मुलाक़ात इस्लामाबाद में होने वाली ओआईसी कांफ़्रेंस के अवसर पर हुई थी।
उनका कहना था कि हम ईरान और सऊदी अरब के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के इस समझौते के बारे में सफल कूटनति पर चीन को बधाई देते हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए