उत्तरी कोरिया ने किया आधुनिक हथियार का परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122786-उत्तरी_कोरिया_ने_किया_आधुनिक_हथियार_का_परीक्षण
उत्तरी कोरिया ने पानी के भीतर हमला करने वाले एक नए हथियार का सफल परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०२३ १०:५३ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने किया आधुनिक हथियार का परीक्षण

उत्तरी कोरिया ने पानी के भीतर हमला करने वाले एक नए हथियार का सफल परीक्षण किया है।

अमरीका और दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तरी कोरिया ने एसे आधुनिक ड्रोन का परीक्षण किया है जो पनडुब्बी पर परमाणु हमला करने की क्षमता रखता है।

उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी केसीएनए के अनुसार पियुंगयांग ने जिस नई हथियार प्रणाली का परीक्षण किया है वह पानी के भीतर हमला करने वाला आधुनिक ड्रोन है जिसको किसी भी तट या बंदरगाह पर लांच किया जा सकता है।  इसका मुख्य काम व्यापक स्तर पर रेडियोधर्मी सूनामी पैदा करना है।  इसके भीतर शत्रु के जहाज़ों और बंदरगाहों को नष्ट करने की क्षमता पाई जाती है।  उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के आदेश पर इस देश की सेना ने इस नई हथियार प्रणाली का परीक्षण किया है।

उत्तरी कोरिया का कहना है कि जबतक अमरीका उसकी सरकार को गिराने के शत्रुतापूर्ण फैसले से पीछे नहीं हटता उस समय तक वह अपने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेगा।  पियुंगयांग का यह भी कहना है कि अमरीका की ओर से अपने परमाणु कार्यक्रम के निशस्त्रीकरण को हम उत्तरी कोरिया के विरुद्ध युद्ध के रूप में देखते हैं।  हालिया दिनों में उत्तरी कोरिया के नेता किम जुंग ऊन ने देश की सेना को हर प्रकार के संभावित हमले से निबटने में सक्षम रहने का आदेश दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें