चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति को किया सचेत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122966-चीन_ने_ताइवान_की_राष्ट्रपति_को_किया_सचेत
चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति को किया आगाह किया और कहा कि यूएस हाउस स्पीकर से मिलीं तो करारा जवाब मिलेगा
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ३०, २०२३ १०:०४ Asia/Kolkata
  • चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति को किया सचेत

चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति को किया आगाह किया और कहा कि यूएस हाउस स्पीकर से मिलीं तो करारा जवाब मिलेगा

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन बुधवार को 10 दिन के सेंट्रल अमेरिका के दौरे पर रवाना हो गईं। अपनी यात्रा के दौरान वह अमेरिका में भी रुकेंगी। इस बीच चीन ने चेतावनी दी है कि अगर वह अपने दौरे में अमेरिका की यूएस हाउस स्पीकर या अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी से मुलाकात करती हैं तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ताइवान की स्वतंत्रता चाहने वाली अलगाववादी ताकतों को समर्थन कर रहा है। उन्होंने वॉशिंगटन से अपनी 'हरकतों' से बाज आने को कहा।

साई के जाने से पहले चीन ने कड़ी भाषा का इस्तेमाल करते हुए बुधवार को कहा कि अगर ताइवान की राष्ट्रपति यूएस हाउस स्पीकर से मिलती हैं तो हम जरूर पलटवार करेंगे। चीन ने कहा था कि ऐसे किसी भी कदम को हम अपनी 'संप्रभुता' पर हमला मानेंगे। हालांकि अभी तक यूएस हाउस स्पीकर से मुलाकात के बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

चीन ने अमेरिका की भी जमकर आलोचना की और कहा कि वह दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान पहुंचाने वाली खतरनाक हरकतें कर रहा है।

ज्ञात रहे कि अपनी यात्रा के दौरान साई न्यूयॉर्क सिटी और लॉस एंजिलिस में भी रुकेंगी और ग्वाटेमाला जैसे देशों का दौरा करेंगी। सीएनएन के मुताबिक, साई ने साफ कह दिया कि वह बाहरी दवाब के आगे नहीं झुकेंगी और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से जुड़ने की कोशिशें करती रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि चीन ने पिछले साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद ताइवान के आसपास कई मिसाइलें फायर की थीं और युद्धाभ्यास भी किया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें