ताइवान की कार्यकारी अध्यक्ष पहुंची अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122980-ताइवान_की_कार्यकारी_अध्यक्ष_पहुंची_अमरीका
तीन वर्षों के बाद पहली बार ताइवान की कार्यकारी अध्यक्ष त्साई इंग वेन अमरीका पहुंची हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ३०, २०२३ १६:३० Asia/Kolkata
  • ताइवान की कार्यकारी अध्यक्ष पहुंची अमरीका

तीन वर्षों के बाद पहली बार ताइवान की कार्यकारी अध्यक्ष त्साई इंग वेन अमरीका पहुंची हैं।

अपनी दस दिवसीय यात्रा में ताइवान की कार्यकारी अध्यक्ष न्यूयार्क पहुंच गईं। 

अमरीका का राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जान केर्बी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमरीका से ताइवान की कार्यकारी अध्यक्ष त्साई इंग वेन का गुज़र आधिकारिक नहीं है जो एकल चीन की नीति के अनुरूप है।  हालांकि इसी बीच चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने इसको झूठ बताया है।  उन्होंने कहा कि किसी भी बहाने की इंग वेन की अमरीकी यात्रा का चीन विरोध करता है।

अमरीका की पूर्व संसद सभापति पेलोसी की ताइवान की विवादित यात्रा के बाद अमरीका और चीन के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था।  चीन ने इस यात्रा का कड़ा विरोध किया था।  इसके बाद से चीन अबतक ताइवान के जलक्षेत्र के निकट कई सैन्य अभ्यास कर चुका है।  इसी के साथ फ्रांस और जापान सहित कुछ देशों ने अपने प्रतिनिधियों को ताइवान भेजा।  यह वह मुद्दा है जिसने ताइवान जलडमरू मध्य में तनाव उत्पन्न कर दिया था। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे