यूक्रेन भेजे जा रहे हथियार ब्रिटेन पहुंच रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123100-यूक्रेन_भेजे_जा_रहे_हथियार_ब्रिटेन_पहुंच_रहे_हैं
यूक्रेन भेजे जाने वाले हथियार, तस्करी होकर ब्रिटेन पहुंच रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०३, २०२३ १२:२२ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन भेजे जा रहे हथियार ब्रिटेन पहुंच रहे हैं

यूक्रेन भेजे जाने वाले हथियार, तस्करी होकर ब्रिटेन पहुंच रहे हैं।

ब्रिटेन की बैलेस्टिक इन्फ़ारमेशन सर्विस नामक संस्था के प्रमुख पॉल जेम्स ने बताया कि यूक्रेन युद्ध में प्रयोग होने वाले हथियारों को कुछ अपराधिक ग्रुप ब्रिटेन ला रहे हैं जिसके परिणाम में ब्रिटेन में ख़ौफ़नाक अपराध की दर में तेज़ी से वृद्धि होगी।

पॉल जेम्स के अनुसार इनमें से ज़्यादातर वह हथियार हैं जो कीफ़ ने यूक्रेन के आम नागरिकों को दिए थे।

ज्ञात रहे कि ब्रिटिश पत्रिका यूरो वीकली ने फ़रवरी में जारी होने वाली एक रिपोर्ट में बताया था कि पिछले एक साल के दौरान राजधानी लंदन में गन अपराध की दर में ढाई हज़ार प्रतिशत वृद्धि हुई है।

उधर ब्रिटिश सरकार अपनी रूस विरोधी नीतियों के दृष्टिगत यूक्रेन की ओर हथियारों का दरिया बहा रही है जिसके परिणाम में यूक्रेन युद्ध में तेज़ी आने के अलावा, ब्रिटिश नागरिक भी प्रभावित हो रहे हैं। रूसी अधिकारी और कुछ पश्चिमी विशेषज्ञ और मीडिया, यूक्रेन युद्ध को पश्चिमी जगत और मास्को के बीच प्रॉक्सी वॉर क़रार दे रहे हैं। (AK)      

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे