दाइश के बहाने हमपर दबाव बनाया जा रहा हैः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123118-दाइश_के_बहाने_हमपर_दबाव_बनाया_जा_रहा_हैः_तालेबान
तालेबान का कहना है कि कुछ देश दाइश का डर दिखाकर तालेबान पर दबाव बनाना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०२३ १५:१० Asia/Kolkata
  • दाइश के बहाने हमपर दबाव बनाया जा रहा हैः तालेबान

तालेबान का कहना है कि कुछ देश दाइश का डर दिखाकर तालेबान पर दबाव बनाना चाहते हैं।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि कुछ देशों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियों में वृद्धि पर चिंता केवल दुष्प्रचार है। 

उन्होंने किसी भी देश का नाम लिये बिना कहा कि वे यह काम करके तालेबान पर अधिक से अधिक दबाव बनाना चाहते हैं।  तालेबान के प्रवक्ता ने यह बात स्वीकार की है कि आतंकवादी गुट दाइश के आतंकी, भीड़-भाड़ का फाएदा उठाकर आतंकी कार्यवाही कर बैठते हैं किंतु इसको बढ़ाचढ़ा कर पेश किया जाता है। 

ज़बीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार अब अफ़ग़ानिस्तान से दाइश का अंत निकट है एसे में इस देश के भीतर दाइश के ख़तरे को बढा चढाकर पेश करना उचित नहीं है और यह वास्तविकता से बहुत दूर है। 

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले अमरीकी सैन्य कमान के कमांडर ने दावा किया था कि इस वर्ष की गर्मियों तक आतंकी गुट दाइश, अफ़ग़ानिस्तान से दूसरे देशों पर हमले करने में पूरी तरह से सक्षम हो जाएगा।  हालांकि तालेबान की ओर से इस अमरीकी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे