पुतीन अंत में पूरा यूक्रेन ले लेंगेः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123144-पुतीन_अंत_में_पूरा_यूक्रेन_ले_लेंगेः_ट्रम्प
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति के बारे में अपना दृष्टिकोण बयान करते हुए कहा है कि अंत में पुतीन पूरा यूक्रेन ले लेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०४, २०२३ १२:५६ Asia/Kolkata
  • पुतीन अंत में पूरा यूक्रेन ले लेंगेः ट्रम्प

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति के बारे में अपना दृष्टिकोण बयान करते हुए कहा है कि अंत में पुतीन पूरा यूक्रेन ले लेंगे।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतीन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के साथ अपने संबंधों की सराहना की। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के बारे में इस प्रकार कहा मेरा उनसे बहुत अच्छा संबंध है। अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति होता हो उनकी बहुत अच्छी हालत होती। क्योंकि वह यूक्रेन नहीं गये थे।

इन सबके बावजूद उन्होंने कहा कि अंत में पुतीन पूरा यूक्रेन ले लेंगे। इसी प्रकार ट्रम्प ने इस साक्षात्कार में दावा किया कि वह 24 घंटे के अंदर यूक्रेन समाप्त करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति के अगले चुनाव में विजयी हो जाते हैं तो यह कार्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने से पहले अंजाम देंगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर वह यूक्रेन युद्ध को कैसे बंद करायेंगे।

उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शिन जिन पिंग के साथ अपने संबंधों के बारे में कहा कि उनके साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध थे यहां कि कोराना आ गया। इसके बाद ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने चीन के साथ एक विश्वास न करने वाला समझौता किया था जिसके अनुसार चीन अमेरिकी किसानों और उत्पादकों को प्रतिवर्ष 50 अरब डॉलर देता।

इसी प्रकार ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के साथ संबंधों के बारे में कहा कि उनके साथ भी संबंध अच्छे हैं जिसके पास परमाणु हथियार हैं और वह पूरी दुनिया को खत्म कर सकता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे