अमरीकी डालर के मुक़ाबले में बुरी तरह से गिरा पाकिस्तानी रुपया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123186-अमरीकी_डालर_के_मुक़ाबले_में_बुरी_तरह_से_गिरा_पाकिस्तानी_रुपया
अमरीकी मुद्रा डालर के मुक़ाबले में पाकिस्तानी रुपया एतिहासि निचले स्तर पर पहुंच गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०२३ १६:०४ Asia/Kolkata
  • अमरीकी डालर के मुक़ाबले में बुरी तरह से गिरा पाकिस्तानी रुपया

अमरीकी मुद्रा डालर के मुक़ाबले में पाकिस्तानी रुपया एतिहासि निचले स्तर पर पहुंच गया।

पिछले लगभग छह महीनों से पाकिस्तान की राष्ट्रीय मुद्रा में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

पिछले 24 घण्टों के दौरान इसने अमरीकी डालर के मुक़ाबले में एतिहासिक रेकार्ड बनाया।  मंगलवार को एक डालर के मुक़ाबले में पाकिस्तानी रुपये की क़ीमत 288 रूपये थी। 

आईएमएफ से ऋण मिलने में विलंब के कारण पाकिस्तानी रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है।  अन्तर्राष्ट्रीय मु्द्रा कोष के अधिकारियों का कहना है कि 6 दश्मलव 5 अरब डालर की सहायता हासिल करने के लिए पाकिस्तान को कुछ और क़दम उठाने होंगे।  आईएम एफ के अनुसार पाकिस्ताना को कर और पैट्रोलियम पदार्थों के मूल्य बढ़ाने होंगे तब ही उसको कुछ मिलेगा। 

वर्तमान समय में पाकिस्तान अपने इतिहास के गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है।  यह देश नक़दी की कमी से जूझ रहा है।  मंहगाई बहुत बढ़ चुकी है।  विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता, वस्तुओं के आयात के लिए डालर का न होना और विदेशी ऋण के भुगतान में देर जैसी बातों ने इस देश में आर्थिक संकट को गहरा कर दिया है।  हालिया कुछ महीनों के दौरान पाकिस्तान में मंहगाई बहुत तेज़ी से बढ़ी है जिससे इस देश की जनता बहुत परेशान है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे