ट्रम्प को शरण देने के लिए रूस से आया बुलावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123256-ट्रम्प_को_शरण_देने_के_लिए_रूस_से_आया_बुलावा
एक रूसी राजनेता और व्यापारी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आह्वान किया है कि वह अपनी जान बचाने के लिए रूस आ जायें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०२३ ०५:४६ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प को शरण देने के लिए रूस से आया बुलावा

एक रूसी राजनेता और व्यापारी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आह्वान किया है कि वह अपनी जान बचाने के लिए रूस आ जायें।

न्यूज़ एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार रूस की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य और व्यापारी ने एक संदेश भेजकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आह्वान किया है कि वह हमेशा रूस आकर रह सकते हैं।

विक्टर बोत ने शुक्रवार को टेलीग्राम पर लिखा कि मैंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए संदेश भेजा है। सबसे पहले मेरा मानना है कि अमेरिका में उनकी जान को खतरा है और न्यूयार्क की अदालत में उनके खिलाफ जो कार्यवाही आरंभ हुई है वह केवल ट्रम्प को दोषी ठहरा कर समाप्त नहीं हो जायेगी।

बोत के कथनानुसार उन्होंने इसी प्रकार ट्रम्प का आह्वान किया है कि वह रूस में राजनीतिक शरण ले लें क्योंकि वह अमेरिकी लोगों को मुक्ति व नजात दिला सकते हैं। कुछ समय पहले विक्टर बोत की अमेरिकी बास्केटबॉल के कैदी से अदला- बदली की गयी थी जिसके बाद वह अमेरिका से रूस वापस लौटे हैं। वर्ष 2008 में उन्हें अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया था।

ज्ञात रहे कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पिछले मंगलवार को न्यूयार्क के मैनहटन की अदालत में हाज़िर हुए थे जहां उन पर 34 आरोप लगाये जबकि उन्होंने अपने उपर लगाये आरोपों में निर्दोष बताया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे