चीन और ताइवान के बीच तनाव पहुंचा चरम पर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123316-चीन_और_ताइवान_के_बीच_तनाव_पहुंचा_चरम_पर
चीन की सेना ने ताइवान के निकट सैन्य अभ्यास आरंभ कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T12:21:12+00:00 )
Apr ०९, २०२३ १७:५१ Asia/Kolkata
  • चीन और ताइवान के बीच तनाव पहुंचा चरम पर

चीन की सेना ने ताइवान के निकट सैन्य अभ्यास आरंभ कर दिया है।

अमरीका में इस देश के प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष और ताइवान की प्रमुख के बीच भेंटवार्ता पर अपनी प्रतिक्रिया में चीन ने युद्ध अभ्यास आरंभ किया है। 

चीन की सरकार ने कोपेन मेक कार्टी और त्सावी इंगवून के बीच अमरीका में होने वाली मुलाक़ात के बाद ताइवान के निकट शनिवार से तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।  चीन के सरकारी टेलिविज़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ताइवान के निकट "यूनाइटेड शार्प स्कवार्ड" नामक सैन्य अभ्यास जारी है। 

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने ताइवान के निकट कई युद्धपोतों और एयरक्राफ्ट को तैनात किया है।  ताइवान के रक्षामंत्रालय ने बताया है कि युद्धक विमानों, बमवर्षक विमानों और युद्धपोतों ने ताइवान का घेराव कर रखा है।

अमरीकी की प्रतिनिधि सभा के वर्तमान अध्यक्ष ने ताइवान की प्रमुख का 5 अप्रैल को स्वागत किया था।  इस मुलाक़ात में उन्होंने ताइवान के हर प्रकार के समर्थन की बात कही थी।  इससे पहले चीन ने अमरीकी संसद सभापति को चेतावनी दी थी कि वे ताइवान की प्रमुख से भेंट करके अपने पूर्ववर्तियों की ग़लती को न दोहराएं। 

चीन आरंभ से ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता आया है।  पिछले तीन वर्षों के दौरान चीन ने ताइवान के निकट कई सैन्य अभ्यास करके उसपर अपने अधिकार को दर्शाने के प्रयास किये हैं।  हालांकि ताइवान की सरकार का कहना है कि वह एक स्वतंत्र देश है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे