संवेदनशील दस्तावेज़ों के सार्वजनिक होने से पेंटागन में मची खलबली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123362-संवेदनशील_दस्तावेज़ों_के_सार्वजनिक_होने_से_पेंटागन_में_मची_खलबली
अमरीका के रक्षा मंत्रालय ने इस देश के कुछ अति संवेदनशील दस्तावेज़ों के सार्वजनिक हो जाने पर गहरी चिंता जताई है।
(last modified 2023-04-11T05:35:16+00:00 )
Apr ११, २०२३ ११:०५ Asia/Kolkata
  • संवेदनशील दस्तावेज़ों के सार्वजनिक होने से पेंटागन में मची खलबली

अमरीका के रक्षा मंत्रालय ने इस देश के कुछ अति संवेदनशील दस्तावेज़ों के सार्वजनिक हो जाने पर गहरी चिंता जताई है।

अमरीकी रक्षामंत्री के सहायक क्रिस मेगर ने सोमवार को कहा कि देश के बहुत से गोपनीय दस्तावेज़ों का सार्वजनिक हो जाना देश की सुरक्षा के लिए बहुत ख़तरनाक है।  उन्होंने बताया कि इनमें यूक्रेन युद्ध से संबन्धित भी कई दस्तावेज़ थे। 

जाॅन फ्रांसिस केर्बी ने सोमवार को बताया था कि देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन पिछले सप्ताह के अंत में पहली बार रक्षा मंत्रालय के टाई सीक्रेट डाक्यूमेंट्स के सोशल मीडिया पर लीक हो जाने से अवगत हुए थे।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन के कुछ अति संवेदनशील दस्तावेज़ मीडिया पर लीक हो गए हैं जिनमें बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां हैं।  इस बात से अमरीका के रक्षामंत्रालय में खलबली मची हुई है।  अब अमरीकी अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके पीछे क्या किसी व्यक्ति या फिर समूह का हाथ है।  लीक हुए दस्तावेज़ों में यूक्रेन युद्ध से संबन्धित कुछ संवेदनशील जानकारियां भी थीं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए