ताइवान के इर्दगिर्द 9 चीनी युद्धपोत, 26 सैन्य विमान: रक्षा मंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123368-ताइवान_के_इर्दगिर्द_9_चीनी_युद्धपोत_26_सैन्य_विमान_रक्षा_मंत्रालय
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने मंगलवार को द्वीप के आसपास 9 चीनी युद्धपोतों और 26 विमानों को डिटेक्ट किया है।
(last modified 2023-04-11T09:27:41+00:00 )
Apr ११, २०२३ १४:५६ Asia/Kolkata
  • ताइवान के इर्दगिर्द 9 चीनी युद्धपोत, 26 सैन्य विमान: रक्षा मंत्रालय

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने मंगलवार को द्वीप के आसपास 9 चीनी युद्धपोतों और 26 विमानों को डिटेक्ट किया है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक चीन ने सैन्य विमानों को आज सुबह भेजा, जिन्होंने उत्तर, मध्य तथा दक्षिण दिशाओं से मीडियन लाइन को पार किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि युद्धपोतों को स्थानीय समयानुसार 11 बजे पूर्वाह्न पर देखा गया।

उल्लेखनीय है कि चीन की तरफ से ताइवान को सभी दिशाओं से घेर कर एक मिलिट्री ड्रिल किया गया था, जो तीन दिन तक चला और सोमवार को ही खत्म हुआ। चीन द्वारा यह मिलिट्री ड्रिल ताइवान के राष्ट्रपति के अमेरिका दौरे के कारण की गई।

चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता रहा है, जबकि ताइवान इस दावे को खारिज करता है। मिलिट्री ड्रिल की समाप्ति के बाद चीन की तरफ से कहा गया कि सेना युद्ध के लिए तैयार है। चीन ने कहा है कि उसकी सेना किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को कुचलने के लिए तैयार है। चीन की तरफ से ताइवान के ठिकानों पर टार्गेट स्ट्राइक का अभ्यास किया गया है। MM

लिट्री ड्रिल ताइवान के राष्ट्रपति के अमेरिका दौरे के कारण की गई।

चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता रहा है, जबकि ताइवान इस दावे को खारिज करता है। मिलिट्री ड्रिल की समाप्ति के बाद चीन की तरफ से कहा गया कि सेना युद्ध के लिए तैयार है। चीन ने कहा है कि उसकी सेना किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को कुचलने के लिए तैयार है। चीन की तरफ से ताइवान के ठिकानों पर टार्गेट स्ट्राइक का अभ्यास किया गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए