केंटकी सिटी में गोलीबारी 5 की मौत, कई घायल
अमेरिका के केंटकी सिटी में होने वाली फायरिंग की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लुइसविले पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि 6 घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि पुलिस ने एक संदिग्ध गोलीबारी करने वाले बदमाश को मार गिराया है। पुलिस ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।
गवर्नर एंडी बेशियर द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया था कि वह गोलीबारी वाले घटनास्थल पर जा रहे हैं। इस बाबत उन्होंने लोगों से अपील करते हुए ट्वीट में लिखा कि लुइसविले शहर और इस हमले से प्रभावित परिवारवालों के लिए प्रार्थना करें। इससे पहले नैशविले में प्राथमिक विद्यालय में महिला हमलावर ने गोलीबारी की थी। खबरों के मुताबिक इस हमले में तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।
रविवार की दोपहर ऑरलैंडो में गोलीबारी की सूचना मिली थी। यह एक संदिग्ध घरेलू हिंसा की घटना थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और पुलिस की टीम घटनास्थाल पर जा पहुंची। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से जिन लोगों की मौत हुई थी उनके शवों की पहचान की जा रही है। पुलिस विभाग ने इस कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए