पेंटागन लीक मामले में 21 साल का आईटी इंजीनियर गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123450-पेंटागन_लीक_मामले_में_21_साल_का_आईटी_इंजीनियर_गिरफ़्तार
अमरीका की जांच एजेंसी एफ़बीआई ने पेंटागन लीक मामले में यूएस एयरफ़ोर्स नेशनल गार्ड के एक सदस्य को गिरफ़्तार किया है।
(last modified 2023-04-14T04:46:42+00:00 )
Apr १४, २०२३ ०९:२० Asia/Kolkata
  • पेंटागन लीक मामले में 21 साल का आईटी इंजीनियर गिरफ़्तार

अमरीका की जांच एजेंसी एफ़बीआई ने पेंटागन लीक मामले में यूएस एयरफ़ोर्स नेशनल गार्ड के एक सदस्य को गिरफ़्तार किया है।

21 साल के आईटी इंजीनियर जैक टीक्‍सीरा को गुरुवार को अमरीका के सैन्य ख़ुफ़िया दस्तावेज़ों को लीक करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।

हाल ही में जब अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन के कुछ अहम दस्‍तावेज़ लीक हुए तो अमरीका समेत दुनिया भर में हड़कंप मच गया था।

जैक के दोस्‍तों का कहना है कि एक ऑनलाइन चैट ग्रुप पर उन्‍होंने मेंबर्स को शिक्षित करने के बहाने कुछ जानकारियां साझा कर दी थीं। लेकिन यह ऐसी जानकारियां थी जो बेहद संवेदनशील थीं, जिससे अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत व्‍हाइट हाउस के अधिकारियों की उड़ गई।

जैक ने जो डॉक्‍यूमेंट्स एक ग्रुप में शेयर किए थे, उन्हें टि्वटर और टेलीग्राम पर साझा किया  जाने लगा था। इन डॉक्‍यूमेंट्स में रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा अमरीका के उन साथियों के बारे में जानकारियां थीं, जो उसके लिए दुश्‍मनों की जासूसी करते हैं। msm