अमरीका, जापान और दक्षिणी कोरिया ने शुरू किया सैन्य अभ्यास
दक्षिणी कोरिया, अमरीका और जापान का दावा है कि उत्तरी कोरिया का मुक़ाबला करने के लिए हमने नया सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।
इन तीनो देशों ने मिसाइल और पनडुब्बी रोधी सैन्य अभ्यास शुरू किया है। तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में अमरीका, बी-52 युद्धक विमानों का प्रयोग कर रहा है। इससे पहले भी अमरीका, जापान और दक्षिणी कोरिया, कोरिया प्रायद्वीप में संयुक्त सैन्य अभ्यास कर चुके हैं।
इन तीन देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास पहले कल उत्तर कोरिया ने अपने पहले सॉलिड फ्यूल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की थी।
उत्तर कोरिया का कहना है कि आईसीबीएम अर्थात सॉलिड फ्यूल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, उसका अबतक का सबसे अधिक शक्तिशाली हथियार है। उत्तर कोरिया के अनुसार उसने यह क़दम अपने नेता किम जोंग-उन की अधिक उन्नत और शक्तिशाली हथियार विकसित करने की योजना के तहत उठाया है।
ज्ञात रहे कि पिछले कुछ वर्षों से उत्तरी कोरिया अपनी प्रतिरोधक क्षमता को अधिक से अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से कई परीक्षण कर चुका है जिसके अन्तर्गत वह अमरीका और दक्षिणी कोरिया के सैन्य घटक का मुक़ाबला करना चाहता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए