100 से अधिक रूसी अमेरिकी जेलों में
अमेरिका में रूस के राजदूत ने कहा है कि 100 से अधिक रूसी अमेरिकी जेलों में बंद हैं।
अमेरिका में रूसी राजदूत ने कहा है कि वाशिंग्टन पूरी दुनिया में रूसी नागरिकों को गिरफ्तार व शिकार करने की नीति पर अमल कर रहा है और इस नीति के तहत वर्तमान समय में 100 से अधिक रूसी अमेरिका की विभिन्न जेलों में बंद हैं।
समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में रूसी राजदूत आनातोली आन्तोनोफ़ ने बुधवार को कहा कि वाशिंग्टन रूसी विदेशमंत्री की न्यूयार्क यात्रा के दौरान नीरस वातावरण उत्पन्न करने के प्रयास में था परंतु वह एसा न कर पाया। रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ अभी हाल ही में न्यूयार्क की यात्रा पर गये थे जहां उन्होंने सुरक्षा परिषद की कई बैठकों की अध्यक्षता की थी।
राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की एक बैठक फिलिस्तीन के विषय के बारे में थी जबकि दूसरी पश्चिम एशिया के हालात के बारे में थी। रूसी विदेशमंत्री ने इस बैठक में अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में जायोनी शासन की एकपक्षीय नीतियों की आलोचना की और जायोनी कालोनियों के निर्माण को अस्वीकार्य बताया। इस बैठक में रूसी विदेशमंत्री के भाषण के बाद जायोनी शासन के प्रतिनिधि गिनआद अर्दान ने संक्षिप्त भाषण दिया और उसके बाद वह बैठक से उठकर बाहर चले गये।
सुरक्षा परिषद में इस्राईली प्रतिनिधि ने फिलिस्तीनियों की शहादत प्रेमी कार्यवाहियों में मारे जाने वाले जायोनियों की ओर संकेत किया और दावा किया कि सुरक्षा परिषद की यह बैठक मारे जाने वालों का अपमान है और अपनी मेज़पर एक जलती मोमबत्ती छोड़कर सुरक्षा परिषद की बैठक का बहिष्कार कर दिया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए