ट्रम्प डेमोक्रेसी के लिए ख़तरा हैं" बाइडेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123858-ट्रम्प_डेमोक्रेसी_के_लिए_ख़तरा_हैं_बाइडेन
समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के अपने एक प्रतिस्पर्धी डोनाल्ड ट्रम्प को डेमोक्रेसी के लिए खतरा बताया।
(last modified 2023-04-27T01:08:32+00:00 )
Apr २७, २०२३ ०६:३७ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प डेमोक्रेसी के लिए ख़तरा हैं

समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के अपने एक प्रतिस्पर्धी डोनाल्ड ट्रम्प को डेमोक्रेसी के लिए खतरा बताया।

एक पत्रकार ने जो बाइडेन से डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में उनका विचार पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं और हमारी डेमोक्रेसी के लिए वह जो खतरा हैं इस बात से भी अवगत हूं। हम पहले ही इस बात को समझ चुके हैं।

80 वर्षीय जो बाइडेन ने 25 अप्रैल को कहा था कि वह 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार होंगे। चुनाव का प्रचार करने वाली टीम ने एक वीडियो प्रकाशित किया है जिसमें जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकी डेमोक्रेसी की रक्षा उनका दाइत्य है। इस वीडियो में 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी कांग्रेस पर ट्रम्प के समर्थकों द्वारा हमला करते दिखाया गया है।

इसी प्रकार इस वीडियो में बाइडेन कह रहे हैं कि चार साल पहले जब मैं राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार बना था तो हमने कहा था कि हम अमेरिका के लिए जंग कर रहे हैं और यथावत इस युद्ध में हैं यह समय अपने काम से राज़ी होने का समय नहीं है इसी वजह से दोबारा उम्मीदवार बन रहा हूं आइये इस कार्य को अंजाम देते हैं मैं जानता हूं कि इस काम को हम कर सकते हैं।

रोचक बात यह है कि यह उस हालत में है जब हालिया सर्वे के नतीजे इस बात के सूचक हैं कि अमेरिकी मतदाता इस बात को लगभग पसंद नहीं करते हैं कि जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति बनें। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए