अमेरिका गुनाहकार हैः क्यूबा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123944-अमेरिका_गुनाहकार_हैः_क्यूबा
क्यूबा के संसद सभापति ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को हवा देने के कारण अमेरिका गुनाहकार है।
(last modified 2023-04-30T02:44:46+00:00 )
Apr ३०, २०२३ ०८:१४ Asia/Kolkata
  • अमेरिका गुनाहकार हैः क्यूबा

क्यूबा के संसद सभापति ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को हवा देने के कारण अमेरिका गुनाहकार है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबा के संसद सभापति एस्टेबाल लाज़ो ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन में जारी युद्ध को हवा देने का ज़िम्मेदार है और संचार माध्यमों पर दबाव डालकर वह यह दिखाने के प्रयास में है कि इस संकट का ज़िम्मेदार रूस है। उन्होंने कहा कि क्यूबा नाटो के विस्तार और रूस की सीमा के निकट होने की भर्त्सना करता है।

क्यूबा के संसद सभापति ने कहा कि हम रूस के खिलाफ अमेरिका के एकपक्षीय प्रतिबंधों की भी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि हम शक्तिशाली संचार माध्यमों के ज़रिये रूस को अलग- थलग करने की नीति के विरोधी हैं।

पिछले सोमवार को क्रेमलिन हाउस के प्रवक्ता दिमित्री पिसकोफ ने भी कहा था कि नाटो टकराव का एक हथकंडा है न कि शांति का और वह युद्ध का वाहन है जो रूस की सीमा के निकट हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नाटो रूस की सीमाओं से निकट हो रहा है और हम इस चीज़ से प्रसन्न नहीं थे और हमने उसे चेतावनी दी थी कि हम अपनी चिंताओं के बारे में नाटो से बात करना चाहते हैं परंतु वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए