रूस के आएल फ़ील्ड पर एक ड्रोन, आग भड़क उठी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124076-रूस_के_आएल_फ़ील्ड_पर_एक_ड्रोन_आग_भड़क_उठी
रूस के क्षेत्र रोस्तोफ़ के गवर्नर के अनुसार नोशाख़्तीन्सक की आएल फ़ील्ड पर एक ड्रोन विमान से हमला किया गया जिससे आग भड़क उठी लेकिन जानी नुक़सान नहीं हुआ।
(last modified 2023-05-04T11:03:22+00:00 )
May ०४, २०२३ १६:२९ Asia/Kolkata
  • रूस के आएल फ़ील्ड पर एक ड्रोन, आग भड़क उठी

रूस के क्षेत्र रोस्तोफ़ के गवर्नर के अनुसार नोशाख़्तीन्सक की आएल फ़ील्ड पर एक ड्रोन विमान से हमला किया गया जिससे आग भड़क उठी लेकिन जानी नुक़सान नहीं हुआ।

स्पूतनिक न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी रूस के क्षेत्र में स्थित तेल प्रतिष्ठान पर होने वाले एक ड्रोन हमले के बाद उसमें आग भड़क उठी जिसे डेढ़ घंट के प्रयास के बाद बुझा दिया गया।

रोस्तोफ़ के गवर्नर ने टेलीग्राम पर लिखा कि कंपनी के कर्मी और अग्निशमन दल के कर्मी ने मिलकर 50 मीटर के क्षेत्र में लगी आग पर नियंत्रण कर लिया।

मास्को का कहना है कि यूक्रेन निरंतर सीमावर्ती ढांचे और रूसी सेना के ठिकानों को निशाना बना रहा है लेकिन यूक्रेन इन हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करता। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए