स्कूल में घुसकर आतंकवादियों ने 8 शिक्षकों को गोलियों से भूना
पाकिस्तान के एक स्कूल में घूसकर आतंकवादियों ने 8 शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के एक स्कूल में यह घटना हुई है। पाकिस्तान में यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के पाराचिनार इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ हथियारबंद लोग स्कूल के स्टाफ रूम में घुस गए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गए 8 शिक्षकों में से 4 शिया समुदाय के बताए जा रहे हैं। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
अभी तक किसी भी गुट या व्यक्ति ने पाकिस्तान के इस स्कूल में गोलीबारी की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि हालिया महीनों में पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है।
पिछले साल नवंबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ‘टीटीपी‘ के साथ सरकार का संघर्षविराम खत्म होने के बाद से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 के बाद से जनवरी 2023 में सबसे अधिक हमले हुए। इन हमलों में 134 लोगों की मौत हुई जबकि 254 घायल हुए। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!