अमेरिका ताइवान को बारूत का ढ़ेर बना रहा हैः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124156-अमेरिका_ताइवान_को_बारूत_का_ढ़ेर_बना_रहा_हैः_चीन
चीनी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिका और ताइवान के मध्य सैन्य संबंधों के मज़बूत होने पर चिंता जताई और चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका ताइवान को बारूत का ढ़ेर बना रहा है।
(last modified 2023-05-06T11:52:59+00:00 )
May ०६, २०२३ १७:१८ Asia/Kolkata
  • अमेरिका ताइवान को बारूत का ढ़ेर बना रहा हैः चीन

चीनी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिका और ताइवान के मध्य सैन्य संबंधों के मज़बूत होने पर चिंता जताई और चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका ताइवान को बारूत का ढ़ेर बना रहा है।

25 व्यक्तियों पर आधारित एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ताइवान की यात्रा पर गया है जिसमें हथियारों की बिक्री के एजेन्ट भी शामिल हैं।

चीनी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता माओ ने बल देकर कहा कि अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री से अमेरिका और चीन के संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ेगा और यह कार्य एकल चीन नीति के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि हथियारों के दलालों की ताइवान यात्रा इस बात का एक अन्य सबूत है कि अमेरिका ताइवान को बारूत के ढ़ेर में परिवर्तित कर रहा है और यह विषय हमारे ताइवानी लोगों के लिए समस्या का कारण बनेगा।

उन्होंने कहा कि DPP अधिकारियों को ताइवान के विरोधी लोगों की आवाज़ सुनना चाहिये और ताइवानी लोगों के हितों के लिए मनमानी ढंग से किये जा रहे लेनदेन बंद करना चाहिये। उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर अमेरिका का आह्वान करते हैं कि वह वन चाइना नीति के प्रति वचनबद्ध रहे और ताइवान को हथियारों की ब्रिकी बंद करे। इसी प्रकार चीनी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प है और जो भी विदेशी चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करेगा और ताइवान स्ट्रेट में शांति व सुरक्षा को कमज़ोर करेगा उसे अपनी गलतियों की कीमत चुकानी होगी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए