बाइडेन प्रशासन बना हथियारों का सबसे बड़ा व्यापारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124334-बाइडेन_प्रशासन_बना_हथियारों_का_सबसे_बड़ा_व्यापारी
जो बाइडेन की सरकार को दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक बताया गया है।
(last modified 2023-05-12T06:07:14+00:00 )
May १२, २०२३ ११:३४ Asia/Kolkata
  • बाइडेन प्रशासन बना हथियारों का सबसे बड़ा व्यापारी

जो बाइडेन की सरकार को दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक बताया गया है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार सन 2022 में बाइडेन प्रशासन ने दुनिया में 206 अरब डालर के हथियार बेचे। 

इंटरसेप्ट वेबसाइट के अनुसार जो बाइडेन के सत्ता संभालने के एक वर्ष के दौरान उनकी सरकार ने दुनिया में सबसे अधिक हथियार बेचे।  अमरीका की ओर से इस दौरान विश्व के 84 देशों को 206 अरब डालर के हथियारों का निर्यात किया गया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि शीत युद्ध समाप्त हो जाने के बाद अमरीका ही विश्व में सबसे अधिक हथियार बेचने वाला देश माना जाता है।  पिछले एक वर्ष के दौरान पूरी दुनिया में जितने हथियार बेचे गए उसमे से लगभग 40 प्रतिशत हथियार केवल अमरीका ने ही बेचे।

याद रहे कि अमरीका जहां पर विश्व में हथियार बेचने के मामले में सबसे बड़ा देश है वहीं पर इस देश को हथियारों को लेकर गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।  अमरीका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं घटती रहती हैं।

वहां पर कभी किसी स्कूल में छात्रों को गोलियों से भून दिया जाता है तो कभी किसी रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना घटती है।  इस देश में हर दिन गोलीबारी की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बहुत बढ़ती जा रही है।  विशेष बात यह है कि इसके रुकने की कोई संभावना निकट भविष्य में दिखाई नहीं दे रही है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए