तालेबान, अमरीकी लक्ष्यों पर प्रतिशोधात्मक हमले की ताक में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i12436-तालेबान_अमरीकी_लक्ष्यों_पर_प्रतिशोधात्मक_हमले_की_ताक_में
तालेबान, काबुल में अमरीकी लक्ष्यों पर प्रतिशोधात्मक हमले की कोशिश कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१६ १२:०६ Asia/Kolkata
  • तालेबान, अमरीकी लक्ष्यों पर प्रतिशोधात्मक हमले की ताक में

तालेबान, काबुल में अमरीकी लक्ष्यों पर प्रतिशोधात्मक हमले की कोशिश कर रहा है।

इर्ना के अनुसार, अफ़ग़ान सामाचारिक सूत्रों ने मंगलवार को एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि तालेबान अपने गुट के सरग़ना के मारे जाने के बदले में काबुल में अमरीकी लक्ष्यों पर प्रतिशोधात्मक हमला करना चाहता है।

अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि तालेबान गुट का सरग़ना मुल्ला अख़्तर मोहम्मद मंसूर को अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर टार्गेट किया गया जिसमें वह मारा गया।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग ने अख़्तर मंसूर के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह शनिवार तड़के 3 बज कर 45 मिटन पर बलोचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर के निकट दलबनदीन इलाक़े में मारा गया।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अख़्तर मंसूर के मारे जाने की पुष्टि की है।

तालेबान के वरिष्ठ सदस्यों ने इस गुट के नए सरग़ना को तय करने के लिए पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बैठकें की हैं जिनमें अब्दुल क़य्यूम ज़ाकिर, हैबतुल्लाह आख़ुन्दज़ादे, सिराजुद्दीन हक़्क़ानी और मुल्ला उमर के बड़े लड़के मोहम्मद याक़ूब के नाम पर अख़्तर मंसूर के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर चर्चा हुई। (MAQ/N)