तालेबान प्रमुख ने दिया इस्तीफ़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124488-तालेबान_प्रमुख_ने_दिया_इस्तीफ़ा
मुल्ला मुहम्मद अख़ुंद का उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया गया।
(last modified 2023-05-17T06:03:15+00:00 )
May १७, २०२३ ११:३३ Asia/Kolkata
  • तालेबान प्रमुख ने दिया इस्तीफ़ा

मुल्ला मुहम्मद अख़ुंद का उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया गया।

अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के प्रमुख मुल्ला मुहम्मद हसन आख़ुंद के स्थान पर उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। 

शफ़कना समाचार एजेन्सी के अनुासर इस बात की ख़बरें आ रही हैं कि कल रात मुल्ला अख़ुंद ने अपना त्यागपत्र दे दिया है।  अब उनके स्थान पर मौलवी अब्दुल कबीर को नियुक्त किया गया है।  इससे पहले तक मौलवी अब्दुल कबीर, तालेबान प्रमुख मुल्ला अख़ुंद के सलाहकार थे।  मौलवी अब्दुल करीम के कार्यालय के प्रमुख हसन हक़यार ने इस ख़बर की पुष्टि की है। 

बताया जा रहा है कि 72 वर्षीय मुल्ला मुहम्मद अख़ुंद पिछले चालीस दिनों से क़ंधार में हैं।  15 अगस्त 2021 को जब तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता अपने हाथों में ली थी तो मुल्ला मुहम्मद हसन अख़ुंद को तालेबान की अंतरिम सरकार का प्रमुख चुना गया था।  90 के दशक में वे तालेबान की सरकार के विदेश मंत्री के रूप में थे। 

सन 2001 में जब अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की सरकार गिर गई तो फिर मुल्ला अख़ुंद, तालेबान प्रमुख की परिषद के प्रमुख के रूप में सक्रिय थे।  मुल्ला मुहम्मद हसन आख़ुंद को तालेबान के एक बहुत ही प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जाता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए