हिरोशीमा और बाखमूत की तबाही का ज़िम्मेदार अमेरिकाः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124646-हिरोशीमा_और_बाखमूत_की_तबाही_का_ज़िम्मेदार_अमेरिकाः_रूस
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि जापान के हिरोशीमा और यूक्रेन के बाखमूत नगरों की तबाही का ज़िम्मेदार अमेरिका है।
(last modified 2023-05-22T03:57:25+00:00 )
May २२, २०२३ ०९:२६ Asia/Kolkata
  • हिरोशीमा और बाखमूत की तबाही का ज़िम्मेदार अमेरिकाः रूस

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि जापान के हिरोशीमा और यूक्रेन के बाखमूत नगरों की तबाही का ज़िम्मेदार अमेरिका है।

मारिया ज़खारोआ ने कहा कि यूक्रेन के बाखमूत और जापान के हिरोशीमा नगर वास्तव में वाशिंग्टन की वजह से तबाह हुए हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर जी-7 देशों की बैठक में ज़ेलेन्सकी की उपस्थिति और जापान के हिरोशीमा नगर की तबाही की तुलना यूक्रेन के बाखमूत नगर से की।

उन्होंने ज़ेलेन्सकी को संबोधित करते हुए कहा कि शाबाश! दोनों नगरों की तबाही उस नीति व कार्यक्रम के अंतर्गत हुई जिसे अमेरिका ने बनाया था। समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जापान में एक प्रेस कांफ्रेन्स में यूक्रेन के राष्ट्रपति विलोदोमीर ज़ेलन्सकी ने कहा कि हिरोशीमा नगर में होने वाली तबाही की तस्वीरें देखकर मुझे यूक्रेन के पूर्व में स्थित बाखमूत नगर की याद आने लगती है।

उन्होंने कहा कि बाखमूत में कोई भी जानदार बाकी नहीं है और इस शहर की समस्त इमारतें तबाह हो गयी हैं।

ज्ञात रहे कि वर्ष 1945 में अमेरिका ने जापान के दो नगरों हिरोशीमा और नागासाकी पर परमाणु बमबारी की थी जिसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गये थे और अमेरिका ने इस मानवता विरोधी अपराध के कारण आज तक जापान से माफी तक नहीं मांगी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए