हॉस्टल में लगी आग, 20 बच्चों की गयी जान
दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में एक स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से कम से कम 20 छात्राओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गईं।
दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देश गुयाना की सरकार ने एक बयान में बताया है कि माहडिया शहर के माध्यमिक स्कूल के हॉस्टल में आग लगी। यह शहर राजधानी जॉर्जटाउन से करीब 320 किलोमीटर दूर है।
बयान में कहा गया है कि कई छात्राओं को इलाज के लिए हवाई मार्ग से राजधानी लाया गया है। सुरक्षा सलाहकार गेराल्ड गौविया ने बताया है कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में स्कूल के हॉस्टल में आग लगी। इस स्कूल में 12 से 18 साल के बच्चे पढ़ते हैं।
उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगा। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लग गया और स्कूल पूरी तरह से तबाह हो गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आग लड़कियों के छात्रावास में लगी और खराब मौसम की वजह से हवाई मार्ग से आग पर काबू पाना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए