दुनिया नई व्यवस्था की ओर बढ़ रही हैः पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124748-दुनिया_नई_व्यवस्था_की_ओर_बढ़_रही_हैः_पुतीन
रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि पश्चिमी देश दुनिया में संकट और अशांति पैदा करने के प्रयास कर रहे हैं।
(last modified 2023-05-25T07:02:30+00:00 )
May २५, २०२३ १२:२९ Asia/Kolkata
  • दुनिया नई व्यवस्था की ओर बढ़ रही हैः पुतीन

रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि पश्चिमी देश दुनिया में संकट और अशांति पैदा करने के प्रयास कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने कहा कि एशिया से अफ़्रीक़ा तक स्वतंत्र और स्वाधीन देशों को चाहिए कि दुनिया में अविभाजित सुरक्षा के गठन में सहयोग करें।

उन्होंने बुधवार को मास्को में 11वीं सुरक्षा बैठक में शामिल 100 से अधिक देशों के सुरक्षा अधिकारियों की बैठक से वीडियो लिंक द्वार संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम की विध्वंसक और धमकीपूर्ण नीतियों का बेहतरीन विकल्प, दुनिया में शांति और स्थिरता को मज़बूत करना और वर्तमान दुनिया में ग़ैर विभाजित एक सुरक्षा सिस्टम बनाना है।

राष्ट्रपति पुतीन ने कहा कि दुनिया न्यायपूर्ण बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और नाज़िइज़्म और कट्टरपंथी विचारधारा का बोरिया बिस्तरा समेट दिया जाएगा। (AK)   

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए