सिडनी में भीषण अग्निकांड, 7 मंजिला इमारत के ढ़हने का अंदेशा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124764-सिडनी_में_भीषण_अग्निकांड_7_मंजिला_इमारत_के_ढ़हने_का_अंदेशा
ऑस्ट्रेलिया की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है।
(last modified 2023-05-25T07:43:26+00:00 )
May २५, २०२३ १३:११ Asia/Kolkata
  • सिडनी में भीषण अग्निकांड, 7 मंजिला इमारत के ढ़हने का अंदेशा

ऑस्ट्रेलिया की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है।

बताया जा रहा है कि यह आग काफी भीषण है। इसकी भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिडनी शहर में हुए इस ​अग्निकांड से 7 मंजिला इमारत के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बताया जाता है​ कि यह आग और भीषण रूप ले सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस और प्रशासन ने ऐ​हतियात बरतते हुए आसपास के इलाकों को खाली करा लिया है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। ​अभी तक की जानकारी के अनुसार ​अग्निकांड से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार यह आग इतनी भयावह है कि इसके आसपास की बिल्डिंग्स में भी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। फिलहाल 100 से भी अधिक दमकल वाहन और 20 गाड़िया मौके पर आग बुझाने में लगी हुई हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए