लाशों को लात मारने वाले, अमरीका की नज़र में आतंकी नहीं
अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता एक प्रेस कांफ़्रेंस में सीरिया में सक्रिय सशस्त्र गुट अहरारुश्शाम को आतंकी गुट घोषित किए जाने को तैयार ही नहीं हुए और हलब के अज्ज़हरा क्षेत्र में इस गुट के अपराधों पर आधारित चित्रों के जारी होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सबको संघर्ष विराम की प्रतिबद्धता करनी चाहिए।
मार्क टोनर सोमवार को प्रेस कांफ़्रेंस में अहरारुश्शाम के बारे में अमरीकी दृष्टिकोण बयान करने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने प्रेस कांफ़्रेंस में एक महिला पत्रकार के प्रश्न में कि क्या अमरीका अहरारुश्शाम गुट पर युद्ध विराम की प्रतिबद्धता के लिए दबाव डालेगा, कहा कि अमरीका, सीरिया के समस्त विरोधियों और विपक्षियों से मांग करता है कि वह संघर्ष विराम का पालन करें। अमरीकियों ने सीरिया में सक्रिय विरोधी गुटों को दो भागों में विभाजित कर रखा है जबकि इस विभाजन के रूस जैसे देश विरोधी हैं।
महिला पत्रकार ने अहरारुश्शाम गुट की ओर से कुछ दिन पहले दक्षिणी हमा और उत्तरी हुम्स के उपनगरीय क्षेत्रों पर आतंकी हमलों और इन हमलों में मारे गये लोगों को लात से मारने पर आधारित चित्र जारी किए जाने की ओर संकेत करते हुए पूछा कि इन सबके बावजूद अमरीका इस गुट को विरोधी या विपक्षीय का नाम देता है? टोनर ने इस प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुझे इस घटना की कोई सूचना नहीं है और इस बारे में जांच की जानी चाहिए। (AK)