पाकिस्तान सरकार ने ठुकराया इमरान का वार्ता प्रस्ताव
पाकिस्तान की वर्तमान सरकार ने इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री की वार्ता के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
इमरान ख़ान के वार्ता प्रस्ताव को रद्द करते हुए पाकिस्तान की सरकार का कहना है कि हम उसके साथ कभी भी वार्ता नहीं करेंगे जो हिंसा को बढ़ावा देता हो।
पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरयम औरंगज़ेब ने कहा कि हम उसके साथ वार्ता नहीं करेंगे जो सरकार पर हमले करता है। उन्होंने कहा कि देश में हिंसा की आग भड़काने वालों और सशस्त्र गुटों का समर्थन करने वालों के साथ वार्ता कभी नहीं हो सकती।
वर्तमान समय में इमरान ख़ान के नेतृत्व वाली पार्टी पर पाकिस्तान सरकार का बहुत दबाव है। दूसरी ओर इस पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़कर चले गए हैं। उनमें से कुछ ने तो राजनीति से भी सन्यास लेने की बात कही है।
इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इस देश की सरकार पर आरो लगाया है कि वह उनके दल के सदस्यों का दमन कर रही है। उनका यह भी कहना था कि पार्टी छोड़ने के लिए बहुत से लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। पाकिस्तान की गठबंधन सरकार में शामिल दल इमरान ख़ान पर देश के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं।
सत्ता से बेदख़ल किये जाने के बाद इमरान खान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग पर गठबंधन के दलों के साथ सहयोग करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए