घबराया अमेरिका, बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i125036-घबराया_अमेरिका_बिना_शर्त_बातचीत_के_लिए_तैयार
यूक्रेन युद्ध में रूस के खतरनाक परमाणु इरादों की गुप्त सूचना से अमेरिका भी हिल गया है।
(last modified 2023-06-04T09:41:29+00:00 )
Jun ०३, २०२३ ०८:४४ Asia/Kolkata
  • घबराया अमेरिका, बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार

यूक्रेन युद्ध में रूस के खतरनाक परमाणु इरादों की गुप्त सूचना से अमेरिका भी हिल गया है।

रूस अमेरिका के साथ परमाणु समझौता संधि को तोड़ चुका है जिससे अमेरिका चिंतित हो गया है। अब रूस ने बेलारूस और क्रीमिया की सीमा पर परमाणु हथियार चलाने में सक्षम मिसाइलों को तैनात कर दिया है जिससे अमेरिका और चिंतित हो गया है और वह जानता है कि यदि परमाणु युद्ध हुआ तो बेहद घातक होगा।  इसलिए ह्वाइट हाउस ने अब बिना शर्त मॉस्को से बातचीत करने का प्रस्ताव दिया है ताकि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे को टाला जा सके।

अमेरिका भविष्य के परमाणु हथियार नियंत्रण ढांचे के बारे में किसी पूर्व शर्त के बिना रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने फरवरी में घोषणा की थी कि वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर वाशिंगटन और मॉस्को के बीच गहरे तनाव के बीच परमाणु हथियार और मिसाइल निरीक्षण के लिए ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के प्रावधानों के तहत रूसी सहयोग को रोक रहे हैं। हालांकि, रूस ने कहा था कि वह परमाणु हथियारों पर संधि की सीमा का सम्मान करेगा।

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के एक वार्षिक सर्वेक्षण के अनुसार, चीन के पास अब लगभग 410 परमाणु हथियार हैं। पेंटागन के अनुमान के अनुसार चीन के हथियारों की संख्या इस दशक के अंत तक बढ़कर 1,000 और 2035 तक 1,500 हो सकती है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए