हैबतुल्लाह को चुना तालेबान ने अपना नया सरग़ना
अफ़ग़ान तालेबान के नए सरग़ना का चयन हो गया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सूत्रों ने बुधवार की सुबह बताया कि अफ़ग़ान तालेबान की काउंसिल ने "मौलवी हैबतुल्लाह आख़ुन्दज़ादे" को अफ़ग़ान तालेबान का नया मुखिया चुना है। इन सूत्रों ने घोषणा की है कि तालेबान ने अपने नए मुखिया के चयन के बाद पूर्व मुखिया मुल्ला अख़्तर मंसूर के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। अफ़ग़ान तालेबान का कहना है कि मुल्ला मंसूर को अमरीकियों ने निशाना बनाया है। हैबतुल्लाह आख़ुन्दज़ादे, मुल्ला मंसूर का सहयोगी रह चुका है।
तालेबान के बहुत से वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि हैबतुल्लाह को इस गुट में बहुत अधिक सम्मान प्राप्त है। पाकिस्तानी सूत्रों ने यह भी घोषणा की है कि मुल्लाह उमर का लड़का, मुल्ला याक़ूब और सिराजुद्दीन हक़्क़ानी तालेबान के उप प्रमुख होंगे। (AK)