यूक्रेन का दावा, रूसी ठिकानों पर हमले हुए तेज़
यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन ने कुछ क्षेत्रों में रूसी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं।
यूक्रेनी मीडिया ने कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना दी।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव पर भारी ड्रोन और मिज़ाइल हमले हुए हैं और इस शहर के निवासियों को जल्द से जल्द आश्रय स्थलों में जाने के लिए कहा गया।
यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री आना मालियार ने कहा है कि रक्षा अभियानों में जवाबी हमले सहित सभी उपाय शामिल हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बाख़मूत में अब भी भीषण झड़पें हो रही हैं।
ख़ारकीव के सैन्य प्रतिष्ठान ने एक नए बयान में दावा किया है कि रूसी सैनिक एस-300 मिज़ाइलों से इस क्षेत्र को निशाना बना रहे हैं और यह ऐसे समय में है कि जब यह सिस्टम वास्तव में हमले के लिए नहीं बल्कि हवाई रक्षा के लिए बनाया गया है।
उधर रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने भी कहा है कि दोनेत्स्क प्रांत में यूक्रेनी सेना के एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया गया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा है कि रूसी सेना ने दोनेत्स्क और ज़ापोरिज़िया क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के ख़िलाफ हालिया ऑपरेशन के दौरान 1500 से अधिक सैनिक मारे गये जबकि 28 टैंकों को भी नष्ट कर दिया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए