पोप फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती
https://parstoday.ir/hi/news/world-i125194-पोप_फ्रांसिस_अस्पताल_में_भर्ती
पोप फ्रांसिस इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके चलते उनकी एक बड़ी सर्जरी की जाने वाली है। इस वजह से पोप फ्रांसिस बुधवार को एक अस्पताल ले जाया गया जहां वह कई दिनों तक भर्ती रहेंगे।
(last modified 2023-06-07T23:35:08+00:00 )
Jun ०८, २०२३ ०५:०१ Asia/Kolkata
  • पोप फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती

पोप फ्रांसिस इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके चलते उनकी एक बड़ी सर्जरी की जाने वाली है। इस वजह से पोप फ्रांसिस बुधवार को एक अस्पताल ले जाया गया जहां वह कई दिनों तक भर्ती रहेंगे।

डॉक्टरों के अनुसार फ्रांसिस की आंतों की सर्जरी की जाएगी। पोप फ्रांसिस ने दो साल पहले, बड़ी आंत के संकुचन से होने वाली परेशानी से मुक्ति पाने के लिए 33 सेंटीमीटर (13 इंच) लंबा यह अंदरूनी अंग शरीर से निकलवा दिया था। वेटिकन ने एक बयान में कहा कि बुधवार को रोम के गेमेली अस्पताल में होने वाली सर्जरी से पहले उन्हें सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाएगा।

वेटिकन के अनुसार, आंत में बार-बार होने वाले संकुचन के उपचार के लिए पोप की लैपरोटोमी सर्जरी की जाएगी। बयान में कहा गया है कि फ्रांसिस पूर्व की सर्जरी के कारण इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें कहा गया है कि अस्पताल में उन्हें कई दिनों तक रहना पड़ेगा ताकि वह रोग से पूरी तरह से उबर सकें। जांच कराने के लिए वह मंगलवार को भी अस्पताल गये थे।

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2021 में पोप फ्रांसिस को 33 सेंटीमीटर (13) इंच लंबी बड़ी आंत निकलवाने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। वह आंत में जलन और उसके संकुचन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। मार्च के अंत में भी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्होंने श्वासनली में सूजन का उपचार कराया था। MM 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए