नहीं रहे इटली के भूतपूर्व प्रधानमंत्री बर्लोस्कोनी
इटली के भूतपूर्व प्रधानमंत्री सिलिव्यो बर्लोस्कोनी का 86 वर्ष की आयु में देहांत हो गया।
बर्लोस्कोनी की मृत्यु मीलान के सेन राफाएल अस्पताल में हुई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बर्लोस्कोनी को ख़ून के कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में दाख़िल किया गया था। वे ल्यूकेमिया नाम की बीमारी में ग्रस्त थे।
सिलिव्यो बर्लोस्कोनी लगभग 9 वर्षों तक इटली में प्रधानमंत्री रहे। राजनीतिक गतिविधियों के अतिरिक्त इटनी के भूतपूर्व प्रधानमंत्री बर्लोस्कोनी खेलों की गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। बर्लोस्कोनी इटली में मीडिया सम्राट भी रहे।
सन 1994 से 2011 के बीच उनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। वे इटली के सबसे अमीर नेता भी थे। टैक्स में घोखाधड़ी के संबन्ध में बर्लोस्कोनी को दंड भी सुनाया जा चुका है। इटली के भूतपूर्व प्रधानमंत्री सिलिव्यो बर्लोस्कोनी का राजनीतिक जीवन बहुत विवादित रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए