सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i125530-सोमवार_को_राष्ट्रीय_शोक_घोषित
आज सोमवार को समूचे पाकिस्तान में राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गयी है।
(last modified 2023-06-20T06:36:07+00:00 )
Jun १९, २०२३ ०६:४५ Asia/Kolkata
  • सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित

आज सोमवार को समूचे पाकिस्तान में राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गयी है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार गत बुधवार को यूनान के समुद्र में जो नौका डूब गयी थी उसमें 298 पाकिस्तानी शरणार्थी डूब गये थे उनके शोक में इस्लामाद सरकार ने घोषणा की है कि आज सोमवार को समूचे पाकिस्तान में राष्ट्रीय शोक मनाया जायेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने उन लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का आदेश दिया है जो मानव तस्करी में लिप्त हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आदेश दिया है जो मानव तस्करी के अपराध में लिप्त हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार प्रतिवर्ष हज़ारों पाकिस्तानी अच्छे जीवन की खोज में ग़ैर कानूनी रूप से यूरोप जाते हैं। दक्षिणी यूरोप के देश पलायनकर्ताओं के पहले गंतव्य हैं और यूरोप में दाखिल होने के लिए अधिकांश पलायनकर्ता नौकाओं के माध्यम से तुर्किये के तट से यूनान, स्पेन, इटली और साइप्रेस की ओर पलायन करते हैं।

गत बुधवार को यूनानी प्रायद्वीप के निकट जो नौका डूबी थी उसमें सवार अब भी सैकड़ों लोग लापता हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस नौका पर 700 लोग सवार थे। पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय ने घोषणा की है कि इस घटना में 12 पाकिस्तानी ज़िन्दा बच गये हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें