आसमानी बिजली गिरने से 10 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आसमानी बिजली गिरने से कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।
बताया जा रहा है कि मानसून-पूर्व बारिश के बीच अलग-अलग जगहों पर आसमानी बिजली गिरने की कई घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई। पाकिस्तान के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार बिजली गिरने की घटनाएं मुख्यत: पंजाब प्रांत के सियालकोट और शेखुपुरा जिलों में हुई हैं। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने कहा कि इस हफ्ते और बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कुछ राहत मिलेगी।
हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आगाह किया है कि देश में जारी भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ सकती है। पाकिस्तान में पिछले साल भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से कम से कम 1,739 लोगों की मौत हो गई थी, लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हो गए थे और करीब 30 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें