कीव की मांग का विरोध पश्चिम की आत्महत्या हैः यूक्रेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i125924-कीव_की_मांग_का_विरोध_पश्चिम_की_आत्महत्या_हैः_यूक्रेन
यूक्रेन के विदेशमंत्री ने कहा है कि नाटो में सदस्यता हेतु यूक्रेन की मांग का विरोध पश्चिम की आत्म हत्या है।
(last modified 2023-07-02T09:19:11+00:00 )
Jul ०२, २०२३ १४:४८ Asia/Kolkata
  • कीव की मांग का विरोध पश्चिम की आत्महत्या हैः यूक्रेन

यूक्रेन के विदेशमंत्री ने कहा है कि नाटो में सदस्यता हेतु यूक्रेन की मांग का विरोध पश्चिम की आत्म हत्या है।

यूक्रेन के विदेशमंत्री ने कहा है कि नाटो में सदस्यता हेतु इस देश की मांग का विरोध एक खतरनाक और पश्चिम के लिए आत्म हत्या समान है। साथ ही उन्होंने नाटो को चेतावनी दी है कि वह वर्ष 2008 की गलती की पुनरावृत्ति न करे।

प्राप्त समाचारों के अनुसार जुलाई के मध्य में नाटो की बैठक होने वाली है और यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्री कोल्बा ने पश्चिमी पक्षों और नाटो को चेतावनी दी कि वे नाटो में सदस्यता हेतु यूक्रेन की मांग का विरोध करने की गलती न दोहरायें।

इसी प्रकार उन्होंने साक्षात्कार में बल देकर कहा कि जब रूस के साथ युद्ध समाप्त हो जायेगा तो उसके बाद अगर यूक्रेन को नाटो की सदस्यता नहीं मिलती है तो यह यूरोप के लिए खतरनाक और आत्महत्या समान होगा इसका अर्थ यह होगा कि युद्ध की संभावना और विकल्प हमेशा मौजूद रहेगा।

उन्होंने कहा कि यूरोप के खिलाफ रूसी हमले की संभावना को खत्म करने का एकमात्र मार्ग यह है कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता प्रदान कर दी जाये ताकि रूस के पास इस प्रकार के हमले के दोहराने का साहस ही न रहे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें