ईरान से परोक्ष वार्ता जारी हैः अमेरिका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126176-ईरान_से_परोक्ष_वार्ता_जारी_हैः_अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सेलेवन ने कहा है कि अमेरिकी कैदियों की आज़ादी के संबंध में ईरान से परोक्ष वार्ता हो रही है।
(last modified 2023-07-13T10:43:32+00:00 )
Jul ११, २०२३ ०७:४५ Asia/Kolkata
  • ईरान से परोक्ष वार्ता जारी हैः अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सेलेवन ने कहा है कि अमेरिकी कैदियों की आज़ादी के संबंध में ईरान से परोक्ष वार्ता हो रही है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जैक सेलेवन ने एक साक्षात्कार में कहा कि बाइडेन सरकार ईरान में अमेरिकी बंदियों की रिहाई के लिए तेहरान से परोक्ष वार्ता कर रही है।

उन्होंने कहा कि परमाणु विषय के बारे में या बंदियों की रिहाई के संबंध में ईरान से कोई सीधी वार्ता नहीं हो रही है परंतु बंदियों की रिहाई के संबंध में ईरान से परोक्ष वार्ता हो रही है क्योंकि यह हमारा दायित्व है कि अमेरिकी नागरिकों को अपने घर वापस लौटा लायें।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि जिस तरह से हमने रूसी सरकार से इस देश में बंद अमेरिकी नागिरकों की रिहाई के बारे में बात की उसी तरह ईरान में बंद अमेरिकी नागिरकों की रिहाई के लिए वार्ता कर रहे हैं और अभी इस बारे में हमारे पास कोई खबर नहीं है कि यह वार्ता किसी विशेष नतीजे पर पहुंची है।

इससे पहले पश्चिमी संचार माध्यमों ने दावा किया था कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के बारे में सहमति बन गयी है परंतु खुद अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस दावे को रद्द कर दिया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें