बारूदी सुरंग का पता लगाने वाला ड्रोन दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126308-बारूदी_सुरंग_का_पता_लगाने_वाला_ड्रोन_दिया
डेनमार्क के प्रतिरक्षामंत्रालय ने बारूदी सुरंग का पता लगाने वाले 6 ड्रोनों को यूक्रेन की मदद के लिए भेजा है।
(last modified 2023-07-15T10:53:31+00:00 )
Jul १५, २०२३ १५:५६ Asia/Kolkata
  • बारूदी सुरंग का पता लगाने वाला ड्रोन दिया

डेनमार्क के प्रतिरक्षामंत्रालय ने बारूदी सुरंग का पता लगाने वाले 6 ड्रोनों को यूक्रेन की मदद के लिए भेजा है।

समाचार एजेन्सी इर्ना ने यूक्रेनी संचार माध्यमों के हवाले से बताया है कि डेनमार्क ने यूक्रेन की मदद के लिए एसे 6 ड्रोनों को भेजा है जो बारूदी सुरंग का पता लगायेंगे। समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन इन ड्रोनों का प्रयोग बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए सूखे और पानी वाले क्षेत्रों में करेगा।

यूक्रेन के रक्षामंत्री ने अपने ट्वीट अकाउंट पर लिखा है कि मैं डेनमार्क में अपने दोस्तों विशेषकर इस देश के अपने समकक्ष का आभारी हूं! यूक्रेनी संचार माध्यमों के अनुसार डेनमार्क और यूक्रेन ने ऊर्जा के क्षेत्र में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

जानकार हल्कों का मानना है कि पश्चिमी व यूरोपीय देश विशेषकर अमेरिका यूक्रेन की सैन्य सहायता करके आग में घी डालने का काम कर रहे हैं और उनकी मदद की वजह से रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है जिससे दोनों पक्षों को भारी जानी व माली तबाही हो रही है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें