तुर्किये के राष्ट्रपति ने इराकी प्रधानमंत्री से वार्ता की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126310-तुर्किये_के_राष्ट्रपति_ने_इराकी_प्रधानमंत्री_से_वार्ता_की
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने इराकी प्रधानामंत्री मोहम्मद शिया अस्सूदानी से टेलीफोनी वार्ता की जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।
(last modified 2023-07-15T10:53:51+00:00 )
Jul १५, २०२३ १६:२२ Asia/Kolkata
  • तुर्किये के राष्ट्रपति ने इराकी प्रधानमंत्री से वार्ता की

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने इराकी प्रधानामंत्री मोहम्मद शिया अस्सूदानी से टेलीफोनी वार्ता की जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के बारे में भी विचारों का आदान -प्रदान किया। इस टेलीफोनी वार्ता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है।

यह वार्ता एसी स्थिति में हुई है जब तुर्किये और इराक एक दूसरे से निकट व्यापारिक सहयोग कर रहे हैं परंतु साथ ही इराक तुर्किये के साथ जलविवाद और उन हवाई हमलों को लेकर अंकारा की आलोचना करता है जो तुर्किये इराक के उत्तरी क्षेत्रों में करता है।

इराकी अधिकारी और सरकार अब तक बारमबार तुर्किये से मांग कर चुके हैं कि इराक के उत्तर में अपने अतिग्रहण को समाप्त करे और अपने सैनिकों को इराक से बाहर निकाले।

ज्ञात रहे कि तुर्किये के सैनिक इराक के अलावा सीरिया में भी मौजूद हैं और इन देशों की सरकारें अब तक बारमबार तुर्किये से अपने सैनिकों को निकाल लेने की मांग कर चुकी हैं। इसी प्रकार यह बात भी उल्लेखनीय है कि तुर्किये के सैनिक इराकी और सीरियाई सरकार के आह्वान के बिना इन देशों में मौजूद हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें